58 साल से 83 साल की उम्र तक निःशुल्क बच्चों को पढ़ाने वाले श... - CG Sandesh
बसना

58 साल से 83 साल की उम्र तक निःशुल्क बच्चों को पढ़ाने वाले श्रीपति प्रधान को सम्मान करते हुए प्रणाम करती हूं - रूपकुमारी

शिक्षक नहीं बन सका लेकिन जज्बा ऐसा कि 58 सालों से निशुल्क पढ़ा रहे श्रीपति प्रधान की खबर ने हम सभी को गंभीरता के साथ सोचने के लिए मजबूर कर दिया . आदर्श शिक्षक श्रीपति प्रधान विगत 58 साल से अपनी उम्र के 83 वें पड़ाव में आज भी निःशुल्क एवं निःस्वार्थ भाव से पढ़ा रहे हैं . ऐसे शिक्षक को मैं सम्मान करते हुए शत शत प्रणाम करती हूं . जिसने पूरा जीवन बच्चों को शिक्षा देने में समर्पित कर दिया.

फरार बीईओ की महीने भर बाद भी नहीं हो पाई गिरफ्तारी  - CG Sandesh
बसना

फरार बीईओ की महीने भर बाद भी नहीं हो पाई गिरफ्तारी

बसना बीईओ के खिलाफ योगराम लहरे के खिलाफ सेल्फ चेक के माध्यम से मध्याह्न भोजन की राशि निकालने के मामले में महीने भर के बाद भी गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है. आरटीआई कार्यकर्ता विनोद दास ने इस मामले का उजागर किया था. जिसमे 19 अगस्त 2014 से दिनांक 16 मार्च 2018 तक 12 लाख रूपये से अधिक का दुर्नवियोग करने की बात सामने आई थी.

आज जन्माष्टमी पर आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ का होगा आयोजन - CG Sandesh
बसना

आज जन्माष्टमी पर आंख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ का होगा आयोजन

03सितंबर, बसना। श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में आदर्श नगर बसना वार्ड क्रमांक 14 मंदिर चौक में प्रति वर्ष की भांति इस तृतीय वर्ष भी आज 3 सितंबर 2018 दिन सोमवार संध्या 4:00 बजे आँख में पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बच्चे, जवान, बुजुर्ग सभी वर्ग के पुरुष अथवा महिलाएं शामिल होकर अपना कला का प्रदर्शन करेंगी.

नाली में गिरी गाय को राष्ट्रीय बजरंग दल ने बाहर निकालकर बचाई... - CG Sandesh
बसना

नाली में गिरी गाय को राष्ट्रीय बजरंग दल ने बाहर निकालकर बचाई जान.

बसना नगर में सिटी ग्राउंड के सामने नाली में गिरने से एक गाय घायल हो गई. गिरने के बाद गाय इस तरह उस नाली में फंस गई की निकलने में पूरी तरह से असहाय हो गई. इस बात की जानकारी जब राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष को महेंद्र साव को चली तो उन्होंने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर नाली के ऊपर की प्लेट निकली और काफी मशक्कत के बाद उस गाय को निकालने में सफल हुए.

प्रतिभावान रासेयो से - नंद किशोर प्रधान - CG Sandesh
बसना

प्रतिभावान रासेयो से - नंद किशोर प्रधान

बसना- स्व. पं. जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना ने राष्ट्रीय सेवा योजना का इस सत्र का प्रथम बैठक संपन्न हुआ प्रभारी प्राचार्य श्री सुरेंद्र साव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी श्री नंद किशोर प्रधान के द्वारा यह बैठक संपन्न हुआ

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत,  जनपद सभापति सहित लोगों ने क... - CG Sandesh
बसना

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, जनपद सभापति सहित लोगों ने किया चक्का जाम

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बंसुला में एक बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई. जिससे आक्रोशित लोगों ने ग्राम बसना-पदमपुर मार्ग में चक्का जाम कर दिया. प्रशासन व पुलिस के समझाने के बाद लोग सड़क से हटे.

राष्ट्रीय खेल दिवस पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल, विकासखंड -बसन... - CG Sandesh
बसना

राष्ट्रीय खेल दिवस पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल, विकासखंड -बसना में धूमधाम से मनाया गया

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला अरेकेल ,संकुल केंद्र -बंसुला, विकासखंड --बसना में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संस्था प्रमुख प्रधान पाठक श्रीराम साहू ने छात्र -छात्राओं को खेल के महत्व के बारे में बताया गया |

कट्‌टा हाथ में लेकर लोगों को डरा रहा आरोपी पकड़ाया - CG Sandesh
बसना

कट्‌टा हाथ में लेकर लोगों को डरा रहा आरोपी पकड़ाया

भंवरपुर के अटल चौक में पुलिस ने एक आरोपी को कट्‌टा हाथ में लेकर लोगों को डराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. भंवरपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की ग्राम भंवरपुर अटल चौक आम रोड सार्वजनिक जगह पर एक व्यक्ति लोगों को कट्‌टा दिखाकर डरा रहा है. सूचना मिलने पर हमाराह स्टाफ प्रधान आरक्षक 79, आरक्षक 608, सैनिक 156 के मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिए.

सांकरा : जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार - CG Sandesh
बसना

सांकरा : जुआ खेलते 4 लोग गिरफ्तार

सांकरा से लगभग 3 किलोमीटर की दुरी पर राजा कटेल गाँव में खड़खड़िया (जुआ) खेलते हुए सांकरा पुलिस ने छापा मारकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 4 हजार 6 सौ रुपए, नग 6 गोंटी, एक खड़खड़िया टोकरी व खड़खड़िया पट्टी बरामद किया है.

नारी शक्ति के सम्मान एवं संरक्षण में नीलांचल का महत्वपूर्ण य... - CG Sandesh
बसना

नारी शक्ति के सम्मान एवं संरक्षण में नीलांचल का महत्वपूर्ण योगदान - सम्पत

नारी शक्ति के सम्मान और संरक्षण के लिए नीलांचल सेवा समिति कृतसंकल्पित है नीलांचल सेवा समिति द्वारा भारतीय संस्कृति के अनुरूप गांव गांव जाकर छोटी छोटी बेटियों का आरती उतार कर तथा पद पूजन एवं सम्मान कर नारी शक्ति के संरक्षण एवं सम्मान के लिए लोगों को अलग अंदाज में प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है.