जिला प्रशासन की एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के छात्रों के लिए मेडिकल, जेईई व आईआईटी की निशुल्क कोचिंग योजना मजाक बन कर रह गई है. 3 साल में 2 करोड़ 32 लाख रुपए से ज्यादा 250 छात्रों पर खर्च हो चुके हैं, लेकिन एक भी छात्र का मेडिकल या आईआईटी कॉलेजों के लिए सलेक्शन नहीं हो सका है.
की महिला रक्षा टीम ने चांदमारी हाईस्कूल में पहुंचकर छात्राओं को छेड़खानी से बचने के लिए जानकारी दी. साथ ही टोल फ्री नंबर बताए. पुलिस ने सप्ताह भर पूर्व ही कॉलेज और स्कूलों में शिकायत पेटियां लगाई हैं. जिसमें कोई भी युवती अपनी परेशानी के बारे में बता सकती है.
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बिजली उपभोक्ताओं का बिल आधा करने की बात कही थी. सरकार ऐसा करती है तो शासन को रायगढ़ सर्किल के लिए प्रतिमाह 10 करोड़ का आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा.
इंजीनियरिंग कॉलेजों के स्टूडेंट्स जब चाहें इंटर्नशिप कर सकेंगे. अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने इंजीनियरिंग छात्रों के इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए नए नियम लागू करेगा.
छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कांग्रेस ने तीनों राज्यों में अपने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को भेजा है जो विधायक दल के नेताओं के चुनाव की निगरानी करेंगे.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल पुलिसिंग की दिशा में पुलिस ने एक और कदम बढ़ाते हुए अब 'सिटीजन कॉप एप' सुविधा की शुरुआत की है. इस एप के माध्यम से अब किसी भी उपभोक्ता के मोबाइल फोन गुम होने पर उन्हें थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.
रायगढ़:- मानव तस्करी के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक श्रीमती सरोज नंद दास ने आज दिये गये अपने फैसले में एक महिला सहित तीन लोगों को दस दस साल के सश्रम कारावास से दंडित किया ।