संवैधानिक पद पर रहते हुए पिछले सभी वर्षों की तरह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष भी सशस्त्र बलों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने आज जम्मू-कश्मीर के नौशेरा जिले में भारतीय सशस्त्र बल का दौरा किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड के केदारनाथ की यात्रा पर जाएंगे. जहाँ वे केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.