खुद से शादी करने का ऐलान करने वालीं क्षमा बिंदु को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में क्षमा ने अब मंदिर से शादी करने के अपने फैसले को बदल दिया है.
उत्तरकाशी में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। इस हादसे में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 26 हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किस्त पाने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. उन्हें अपनी राशि निकालने के लिए बैंक या एटीएम जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
एक ही परिवार के पांच लोगों का शव फंदे से लटकता हुआ मिलने पर सनसनी मच गई है। ये घटना विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव की है। मरने वालों में 10 साल और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीँ इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी आननफानन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी।
जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स शराब के नशे में इस कदर चूर था कि उसे ये तक समझ नहीं आया कि वो नमक नहीं बल्कि उसके जगह चूहेमार के जहर का सेवन कर रहा है। जब अचानक शराब पीते-पीते शख्स की स्थिति बिगड़ी तो परिवार वालों ने उसे देखा। जिसके तत्काल बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट हुआ, जिससे यहां भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 'ढाका ट्रिब्यून' के मुताबिक, चटगांव के BM कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई।
कैमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बॉयलर फटने (Hapur Boiler Blast) से कई मजदूर झुलस गए हैं. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं.
Layer’r शॉट बॉडी स्प्रे के विवादास्पद ऐड्स का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। लेयर शॉट के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के जवाब में अब भारत सरकार ने सरकार ने Twitter और YouTube को “रेप जोक्स ” और विवादास्पद बॉडी स्प्रे विज्ञापन को तुरंत हटाने का आदेश दिया है। इसके पहले भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने कहा था कि ये ऐड्स उनके कोड के “गंभीर उल्लंघन” और सार्वजनिक हित के खिलाफ है।
राजधानी की एक घटना के बाद से लोगों ने Bycott Zomato करना शुरू कर दिया। दरअसल, दिल्ली के एक युवक ने Zomato से कॉफी आर्डर की और उसे उसके अंदर कुछ ऐसा मिला की वो परेशान हो गया। उसने अपने कॉफी की तस्वीर ट्विटर पर डाली जिसके बाद Bycott Zomato ट्रेंड करने लगा।