आँगनबाड़ी खम्हारपाली मे महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में समुदाय आधारित गतिविधि सुपोषण चौपाल के माध्यम से गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को उचित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित सकारात्मक व्यवहारों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया
सरायपाली क्षेत्र के बलौदा चौकी अंतर्गत ग्राम अंतरझोला में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पति-पत्नी से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम घाटकछार में मेड़ बना रहे व्यक्ति को हमारे खेत में मेड़ क्यो बना रहे हो कहकर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बस्ती सरायपाली स्थित श्री विनायक विहार कालोनी में नवनिर्मित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में आगामी 3 अप्रैल को भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।
महासमुंद वार्ड नंबर 27 गुड़रूपारा निवासी अस्थि बाधित दिव्यांग द्रौपती कन्नौजे, पति दाऊ लाल कन्नौजे ने विधायक महासमुंद को आवेदन प्रस्तुत कर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग की थी।