महासमुंद गुरुवार को स्थानीय आयोध्या नगर, महासमुंद में वाहन क्रमांक CG 04 PL2244 माडल DI, YODHA व्हीकल माउंटेड डीजे द्वारा समय 9 बजे रात्रि में सड़क मार्ग में डीजे बजाया जाना मौके पर पाया गया।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महासमुन्द से प्राप्त पत्र के अनुसार सुरेन्द्र कुमार भाठिया, सहायक शिक्षक (एल.बी.), शासकीय प्राथमिक शाला रामाडबरी, विकासखण्ड महासमुन्द को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
400 गौवंश की तस्करी के आरोप पर कार्रवाई नही होने से राष्ट्रीय बजरंग दल महासमुंद के जिला अध्यक्ष मोहन सोनवानी से पद यात्रा व दंडवत यात्रा हेतु पुलिस अधीक्षक महासमुंद को आवेदन दिया है।
महासमुंद जिले में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ग्राम पंचायत जंघोरा, विकासखंड पिथौरा निवासी मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।
महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सभी जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित गुणवत्तापूर्ण और गंभीरता पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए।
सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरौद में शासकीय बोर से मोटर पम्प लगाकर खेती कार्य करने वालों के संबंध में मीटिंग में बातचीत करने पर गुलाबी गैंग की महिलाओं से गाली गलौच कर मारपीट किया गया, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
एसडीएम कार्यालय सरायपाली के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में मोटरसायकल में बैठे युवक के पैर में गंभीर चोट आई है, मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.
गुरूवार को महासमुंद के बेलसोंडा स्वागत गेट के सामने एक ट्रक की ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौके पर मौत हो गई, मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है.
महासमुंद के नहर पारा के पास घर जा रहे एक व्यक्ति से तीन लोगों ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट की है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.