छत्तीसगढ़ में शिक्षा को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक अभिनव पहल के रूप में आगामी 25 अप्रैल को ’’’पढ़ई तिहार’’’ का आयोजन किया जाएगा।
महासमुंद छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिकां शर्मा ने बाल श्रम की रोकथाम हेतु प्रदेश के समस्त जिलों में छापामार कार्यवाही किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी एसओपी के तहत जिले में नशे में लिप्त बच्चों के चिन्हांकन, संरक्षण एवं पुनर्वास हेतु “युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान का सोमवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।