ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल एवं आकर्षक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी के केस में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके यूट्यूब पर 56 लाख 80 हजार सब्सक्राइबर हैं. वहीं इंस्टाग्राम पर 3 लाख 17 हजार फॉलोवर हैं.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुंद (छत्तीसगढ़) में श्रद्धांजलि एवं कुष्ठ उन्मूलन शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
खरीफ विपणन वर्ष 2025-2 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी के अंतिम दिन भी खरीदी कार्य पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रही।
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिलेभर में कुष्ठ रोग के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।