जिले के तालुर गांव में महतारी वंदन योजना के तहत एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन के नाम पर हर महीने ₹1000 ट्रांसफर किए जा रहे थे।
अब पांचवी-आठवीं की परीक्षा में जनरल प्रमोशन देकर अगले कक्षा में प्रोन्नति नहीं दी जाएगी। वार्षिक परीक्षा में अवसर देने के बाद यदि कोई विद्यार्थी परीक्षा पास नहीं हो पाएगा तो 2 माह के भीतर उसे एक और अवसर दिया जाएगा।
शहर के सुभाष चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ गौवंश द्वारा एक कार को घेर कर रोका गया। वहीं आसपास के लोगों ने जब कार के नीचे देखा तो वहां एक बछड़ा फसा हुआ था।
जिले के पांचों ब्लॉकों में एक नवंबर से धान खरीदी समर्थन मूल्य में जारी है लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी जिले के कई समितियों में धान का उठाव नहीं होने से समिति प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है।