प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को वर्ष 2024 के लिए 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है. विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे पहले लेखक हैं, जिन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा.
बिलासपुर के सीपत क्षेत्र की पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. दोनों पर आरोप है कि, उन्होंने गांव के लोगों से 51.87 लाख की ठगी की घटना को अंजाम दिया है.