जिला पंचायत महासमुंद की सामान्य सभा की बैठक सोमवार 04 अगस्त 2025 को दोपहर 1ः00 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज सरायपाली प्रवास के दौरान मा घंटेश्वरी मंदिर के समीप नवनिर्मित अटल परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।