जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज अपर कलेक्टर रवि साहू ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए।
जिले के ग्रामीण युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।