बसना थाना क्षेत्र भंवरपुर चौकी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला धुमाभांठा से मोटर पम्प केबल लगभग 35 मीटर कीमती 3800 रूपये चोरी होने पर शिकायत दर्ज की गई है.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम छिंदौली में आंधी तूफान के बाद बाड़ी में पेड़ गिरने से विवाद हो गया, जिसमे तीन लोगों ने मिलकर माँ बेटे के साथ गाली गलौच कर मारपीट की.
सरायपाली क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा उधार का पैसा वापस नहीं करने पर कुछ लोग मिलकर उसका अपरहण कर उसे ओडिशा ले जा रहे थे, जिसे पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा, और आरोपियों पर मामला दर्ज किया.